Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का विस्तार : 25 लाख महिलाओं को लाभ

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को और मजबूती देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का विस्तार करने की घोषणा की है। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 25 लाख महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह कदम घरेलू महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर उज्ज्वला परिवार से जुड़ी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और इसे महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके सम्मान और स्वतंत्रता को भी बढ़ावा देगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि इस योजना के विस्तार से उज्ज्वला परिवार की संख्या अब 10.60 करोड़ तक पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एलपीजी कनेक्शन पर सरकार लगभग 2,050 रुपये खर्च करेगी, जिसमें मुफ्त गैस चूल्हा, सिलेंडर और रेगुलेटर शामिल हैं।

पुरी ने इस योजना को क्रांतिकारी पहल करार दिया और कहा कि यह दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने में मदद कर रही है। वर्तमान में मोदी सरकार की ₹300 सब्सिडी के कारण उज्ज्वला परिवार के लोग केवल ₹553 में सिलेंडर रिफिलिंग करवा सकते हैं, जो वैश्विक स्तर पर भी बेहद किफायती दर है।

सरकार की यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि घरेलू महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन के करीब लाने में भी मदद करेगी। उज्ज्वला योजना के विस्तार से महिलाओं की सशक्त भागीदारी और स्वतंत्रता में और इजाफा होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.