Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकुला में सीता स्वयंवर का भव्य मंचन, दर्शक मंत्रमुग्ध

पंचकुला। आदर्श रामलीला एवं ड्रामैटिक क्लब द्वारा सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान रविवार को सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भव्य दृश्य और कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाल स्वरूप राम-लक्ष्मण द्वारा ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों के वध से हुई। इसके बाद गौतम ऋषि के श्राप से पीड़ित अहिल्या का उद्धार दिखाया गया। कथा आगे बढ़ते हुए जनकपुरी के स्वयंवर तक पहुँची, जहां राम ने शिव धनुष तोड़कर सीता जी का वरण किया।

स्वयंवर में उपस्थित रावण धनुष उठाने में असफल रहा और निराश होकर लौट गया। वहीं, धनुष टूटने के बाद परशुराम क्रोधपूर्वक सभा में पहुंचे। उनके और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंततः श्री राम ने अपने वास्तविक स्वरूप का दर्शन कराकर परशुराम को शांत किया।

आज का मुख्य आकर्षण पुष्प वाटिका का दृश्य और राम-सीता का मिलन रहा, जिसे दर्शकों ने तालियों से खूब सराहा।

मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले कलाकार:

  • राम – सौरभ शर्मा
  • लक्ष्मण – राहुल चौहान
  • परशुराम – शंकर दत्ता
  • सीता – गुंजन चौहान
  • जनक – कृष्ण चौहान
  • छोटा राम – कुबेर आनंद
  • छोटा लक्ष्मण – हर्षित सक्सेना
  • विश्वामित्र – सुनील कुमार
  • वशिष्ठ – राकेश कन्नौजिया
  • ताड़का – सक्षम अरोरा
  • रावण – रोबिन सक्सेना
  • मारीच – शहबाज़ खान
  • सुबाहु – सचिन सक्सेना
  • बाणासुर – लविश अरोरा

रामलीला के इस मंचन ने जहां धार्मिक भावनाओं को प्रबल किया, वहीं शानदार अभिनय और प्रस्तुति ने दर्शकों को देर तक तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.