Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल होगा आयुर्वेदिक वेलनेस हब, आयुष मंत्री ने डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया

Shimla, Sanju

राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर शिमला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित ‘आयुर्वेद मंथन’ कार्यक्रम में आयुष मंत्री यादविंदर सिंह गोमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ, किसान और उद्यमी आयुर्वेद, पंचकर्म, औषधीय पौधों के संरक्षण और व्यावसायिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

आयुष मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। औषधीय पौधों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की योजना है। फार्मेसी इकाइयों को सोसायटी मोड में लाया जाएगा, जिससे गुणवत्ता, विपणन और ट्रेडिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रदेश के चुनिंदा स्थलों पर पंचकर्म सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हिमाचल को आयुर्वेदिक वेलनेस टूरिज्म का केंद्र बनाया जा सके।

इस अवसर पर आयुष मंत्री ने ‘आयुष संकलन पोर्टल’ लॉन्च किया, जिससे प्रदेशभर के आयुर्वेदिक अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और दवाओं की डिजिटल मॉनिटरिंग संभव होगी। ओपीडी, इनडोर सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टर्स की अटेंडेंस जैसी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।कुछ जड़ी-बूटियों को कमर्शियल कैटेगरी में लाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोग करने की योजना है। भांग की औषधीय खेती को वैध बनाने पर सरकार संवेदनशील है और इस विषय पर अभी विमर्श जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.