23 September, 2025
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले पांच दिनों में ही अपनी लागत का आधा हिस्सा वसूल कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत):
- पहला दिन (शुक्रवार): 12.5 करोड़
- दूसरा दिन (शनिवार): 20 करोड़
- तीसरा दिन (रविवार): 21 करोड़
- चौथा दिन (सोमवार): 5.5 करोड़
- पांचवा दिन (मंगलवार, रात 8 तक): 3.75 करोड़
कुल: 62.75 करोड़
फिल्म का अनुमानित बजट 120 करोड़ रुपए है और अब तक की कमाई के हिसाब से फिल्म ने अपनी आधी लागत वसूल कर ली है। लेकिन हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल होने के लिए बॉक्स ऑफिस फॉर्मूले के अनुसार फिल्म को लगभग 240 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा।
स्टार कास्ट और डायरेक्शन:
फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।