Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का दोबारा पोस्टमॉर्टम, परिवार ने दी सहमति

गुवाहाटी | असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को घोषणा की कि लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का दूसरा पोस्टमॉर्टम मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा।

पहला पोस्टमॉर्टम सिंगापुर में हुआ था, जहां 19 सितंबर को गर्ग की समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह कदम लोगों के एक वर्ग की मांग और परिवार की सहमति से उठाया गया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से इसके पक्ष में नहीं हूं, क्योंकि सिंगापुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पहले ही पोस्टमॉर्टम किया था। लेकिन लोकतंत्र में किसी भी वर्ग की शंका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। विवाद से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।”

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और एम्स के चिकित्सकों की संयुक्त टीम यह पोस्टमॉर्टम करेगी। प्रक्रिया में लगभग दो घंटे लगेंगे। इसके चलते जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा पहले से निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे की बजाय 9:30 बजे शुरू होगी। अंतिम संस्कार गुवाहाटी के बाहरी इलाके में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गायक की मौत को लेकर सीआईडी जांच जारी है। अब तक बोंगाईगांव समेत कई जगह एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें एक निजी मीडिया हाउस के मालिक और गायक की टीम के एक संगीतकार का नाम शामिल है। ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के आयोजक श्यामकानु महंता और प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।

शर्मा ने बताया कि सीआईडी सभी पक्षों के बयान दर्ज करेगी। साथ ही, राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय न्यायिक प्रक्रिया के तहत ‘लेटर ऑफ रोगेटरी’ के लिए आवेदन कर रही है और सबूत जुटाने के लिए असम पुलिस की एक टीम सिंगापुर भेजी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.