23 September, 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है और बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर बनी हुई हैं। मंधाना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की सीरीज में दो शानदार शतक जड़े, जिससे उनके रेटिंग अंक 818 तक पहुंच गए।
वहीं, भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्थान की छलांग लगाई और अब 651 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।गेंदबाजों में क्रांति गौड़ ने 23 स्थान की बढ़त के साथ 39वें स्थान पर जगह बनाई है। इसके बावजूद, इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन 795 रेटिंग अंकों के साथ विश्व कप से पहले शीर्ष वनडे गेंदबाज बनी हुई हैं।बल्लेबाजों में बेथ मूनी ने रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर कब्जा किया है, लेकिन मंधाना से अभी भी पीछे हैं।