Facebook-f Youtube X-twitter

पलवल में शहीद परिवार पर हमला, नौ लोग गंभीर घायल

पलवल | ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए लांस नायक दिनेश शर्मा के परिवार पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में चार महिलाओं समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शहीद के पिता दयाचंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के सरपंच परिवार से जुड़ा एक व्यक्ति उनसे 52 हजार रुपये ले चुका है। इस मुद्दे को उन्होंने कई बार मीडिया के सामने भी उठाया था। वहीं, सरपंच पक्ष ने हाल ही में मीडिया के सामने आकर सभी आरोपों को खारिज किया था।

दयाचंद शर्मा का आरोप है कि 22 सितंबर की रात करीब 9:15 बजे करीब 30 लोगों का समूह हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आया और परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके बेटे शिवम, सत्यवीर, मोहित, कल्याण और परिवार की महिलाएं—रेखा देवी, जसवंती, मुन्नी देवी और अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गांव का नाम शहीद दिनेश शर्मा के नाम पर रखने को लेकर भी विवाद चल रहा था। मुख्यमंत्री ने पहले घोषणा की थी, लेकिन पंचायत स्तर पर इस पर आपत्ति जताई गई। इसी रंजिश के चलते सरपंच पक्ष परिवार से नाराज़ चल रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि शहीद के पिता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.