Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ICC ने यूएसए क्रिकेट का सदस्यता निलंबित किया, टीमों को खेलने की मिलेगी छूट

24 September, 2025

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से यूएसए क्रिकेट की सदस्यता निलंबित कर दी है। आईसीसी का कहना है कि यह फैसला पिछले एक साल की गहन समीक्षा और हितधारकों से बातचीत के बाद लिया गया है।

आईसीसी ने अपने बयान में यूएसए क्रिकेट पर संगठनात्मक दायित्वों के लगातार उल्लंघन का आरोप लगाया। परिषद ने बताया कि बोर्ड को 2024 की वार्षिक आम बैठक में गैर-अनुपालन के लिए नोटिस दिया गया था और कमियों को दूर करने के लिए 12 महीने का समय भी दिया गया, मगर इसमें कोई सुधार नहीं हुआ।आईसीसी के अनुसार, यूएसए क्रिकेट ने कार्यात्मक शासन संरचना लागू करने में विफलता दिखाई, यूएसओपीसी (यू.एस. ओलंपिक और पैरालंपिक समिति) से मान्यता पाने की दिशा में प्रगति नहीं की और कई ऐसे कदम उठाए जो अमेरिका और वैश्विक स्तर पर क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

क्या होगा असर?

आईसीसी ने स्पष्ट किया कि यह निलंबन अमेरिकी राष्ट्रीय टीमों की भागीदारी पर असर नहीं डालेगा।

  • अमेरिका की टीम फरवरी 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकेगी।
  • 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी अमेरिका की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल होंगी।

इस बीच, आईसीसी अस्थायी रूप से अमेरिकी टीमों के प्रबंधन और संचालन की जिम्मेदारी खुद संभालेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.