Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर पुलिस का बड़ा खुलासा : पंजाब स्तर नशीली गोलियों रैकेट पकड़ा

जालंधर | जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब स्तर पर चल रहे नशीली गोलियों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2.23 लाख नशीली गोलियां, दो वाहन और एक एक्टिवा बरामद की गई है। तीनों को थाना एक में केस दर्ज कर रिमांड पर लिया गया है और उनसे उनके रैकेट के संबंध में अन्य व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने डी.सी.पी. इंवेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लो, ए.डी.सी.पी. जयंत पुरी और ए.डी.सी.पी. परमजीत सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मिट्ठापुर के सतनाम नगर निवासी फ्रीलांसर ज्वेलर अमित वर्मा उर्फ सन्नी को पकड़ लिया, जब वह अपने ग्राहक को ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित नशीली गोलियां सप्लाई करने जा रहा था। तलाशी में उसके पास से 24 हजार गोलियां बरामद हुईं।

जांच के दौरान पता चला कि सन्नी ने ये गोलियां अजय कुमार से खरीदी थीं। पुलिस ने अजय को गुलमोहर कॉलोनी में ट्रैप कर 1.12 लाख गोलियां जब्त कीं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस रैकेट का किंगपिन नितिन शर्मा है, जो यू.पी. से नशीली गोलियां मंगवाकर पंजाब और जालंधर के आसपास सप्लाई करता था। नितिन को पकड़ने के लिए पुलिस ने बर्ल्टन पार्क में फर्जी ऑर्डर के जरिए उसे बुलाया और वहां से 87 हजार गोलियां जब्त की गईं।

पुलिस अब इन तस्करों से उनके पूरे नेटवर्क और रैकेट के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.