Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ताइवान में टाइफून ‘रागासा’: बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही

ताइवान | ताइवान इस समय प्राकृतिक आपदा की तबाही से जूझ रहा है। टाइफून ‘रागासा’ ने पूर्वी ताइवान के हुआलिएन काउंटी में भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश के कारण इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे एक झील का बांध टूट गया और गुआंगफू बस्ती पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 124 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

झील से निकले करोड़ों टन पानी ने मचाई तबाही

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, हुआलिएन काउंटी की इस झील में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ गया था। जब किनारे कमजोर पड़े, तो करीब 9 करोड़ टन पानी में से 6 करोड़ टन पानी एक साथ बह निकला और पास की रिहायशी कॉलोनी में घुस गया। इससे सैकड़ों मकान जलमग्न हो गए और कई लोगों को बच निकलने का मौका नहीं मिला।

ऊपरी मंजिलों में शरण, कई लोग गांव छोड़कर गए

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस क्षेत्र के करीब 8,500 निवासी में से 60% अब अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर शरण ले चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। सड़कों का संपर्क टूट चुका है और कई गांवों तक पहुँच पूरी तरह बंद हो गई है।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर

ताइवान के फायर सर्विस विभाग ने बताया कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। जल, थल और वायु—तीनों माध्यमों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हालांकि, लगातार खराब मौसम और कटे हुए रास्तों के कारण बचाव कार्य में बाधाएं आ रही हैं। कई इलाकों में हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

2009 की विनाशकारी यादें ताजा

इस आपदा ने लोगों को 2009 के मोराकोट तूफान की याद दिला दी है, जिसने ताइवान के दक्षिणी हिस्से में भारी तबाही मचाई थी। उस समय करीब 700 लोगों की मौत हुई थी और देश को 3 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.