Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रामलीला मंचन: विवाह से वनवास तक भावुक सफर

पंचकुला । आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब द्वारा शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5 में मंचित रामलीला के चौथे दिवस दर्शकों ने राम-सीता विवाह और राम के वनवास का भावुक दृश्य देखा। मंचन की भव्यता और कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्रीराम की बारात जब जनकपुरी पहुँची तो पूरा वातावरण गाजे-बाजे, जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। जनकपुरी में वैदिक विधियों के साथ श्रीराम और सीता का पावन विवाह सम्पन्न हुआ। कन्यादान के भावुक क्षण में राजा जनक ने भारी मन से सीता को विदा किया।

विवाहोत्सव के बाद अयोध्या में उत्सव का माहौल छा गया और राजा दशरथ ने श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा कर दी। लेकिन मंथरा की चाल और रानी कैकेयी के दो वरदानों ने इस आनंद को शोक में बदल दिया। कैकेयी ने भरत को उत्तराधिकारी बनाने और राम को चौदह वर्षों के लिए वनवास भेजने की शर्त रखी।

मर्यादा और परंपरा का पालन करते हुए श्रीराम ने पिता के वचनों का सम्मान कर वनगमन का निर्णय लिया। इस दौरान कोपभवन का भावनाओं से भरा दृश्य, दशरथ-कैकेयी के संवाद और राम का त्याग दर्शकों की आँखें नम कर गया।

भारी भीड़ ने मंचन की सराहना करते हुए कलाकारों को तालियों से सम्मानित किया।

मुख्य कलाकारों की भूमिका:

  • राजा दशरथ : पवन शर्मा
  • भगवान श्रीराम : सौरभ शर्मा
  • लक्ष्मण : लविश अरोरा
  • सीता : गुंजन चौहान
  • रानी कैकेयी : सलोनी शर्मा
  • रानी कौशल्या : विनीता कौल
  • मंथरा : राहुल चौहान
  • ऋषि विश्वामित्र : सुनील कुमार
  • गुरु वशिष्ठ : कृष्णा शर्मा
  • सुमन्त : दर्पण कंसल

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.