Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेजा सज्जा की मिराई बॉक्स ऑफिस पर जारी कर रही रिकॉर्ड कमाई

24 September, 2025

तेजा सज्जा की लेटेस्ट फिल्म मिराई दर्शकों के बीच छा गई है। फैंटेसी, एक्शन और एडवेंचर से भरपूर यह फिल्म रिलीज के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और 12वें दिन तक इसका क्रेज कम नहीं हुआ है।

फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर ही इसने 13 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाका किया था। रिलीज के बाद भी फिल्म ने हर दिन करोड़ों का कलेक्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा।

12वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 23 सितंबर को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक मिराई की कुल कमाई 82.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म में प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक सुपरहीरो स्टाइल का अनोखा फ्यूजन देखने को मिलता है। कहानी में वेधा (तेजा सज्जा) अपनी शक्तियों की खोज करता है और रहस्यमयी हथियार मिराई की तलाश में निकलता है। उसका लक्ष्य महाबीर (मांचू मनोज) को रोकना और उसे ईश्वर जैसी शक्तियों से बचाना है।

स्टारकास्ट और परफॉर्मेंस

तेजा सज्जा के साथ फिल्म में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रीया सरन, जगपति बाबू और जयराम ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों के शानदार प्रदर्शन और डायरेक्टर कार्तिक गट्टामनेनी की विजन ने इसे विजुअली शानदार और मनोरंजक बना दिया है। दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। कोई इसके शानदार एक्शन सीन की तारीफ कर रहा है, तो कोई पौराणिक और आधुनिक कहानी के संगम को बेहद पसंद कर रहा है।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.