चंडीगढ़ | हरियाणा की महिलाओं के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सरकार ने आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,100 रुपये सीधे जमा होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला से एक मोबाइल एप लॉन्च करेंगे, जिसके माध्यम से महिलाएं योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
इस योजना की घोषणा और तैयारी पहले ही हो चुकी थी। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी और इसके बाद सरकार ने योजना की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इसे 25 सितंबर से लागू करने का निर्णय लिया।
इस पहल से राज्य की लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी और उनकी वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा।