चंडीगढ़ | हरियाणा से मानसून की औपचारिक विदाई 24 सितंबर को हो गई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राजस्थान के ऊपर बने एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं बहेंगी।
इस कारण राज्य का मौसम 29 सितंबर तक आमतौर पर शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा। इस अवधि में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, वहीं बीच-बीच में आंशिक बादल छाने की संभावना भी है। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।