Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी का यूपी-राजस्थान दौरा: व्यापार मेला और विकास परियोजनाएं

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे। सुबह वह ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजस्थान के बांसवाड़ा में एक लाख 22 हजार 100 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह मेला गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा और ‘Ultimate Sourcing Begins Here’ थीम पर 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। यह मेला राज्य की हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आयुष जैसे प्रमुख क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक ही मंच पर लाएगा।

मेला उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और व्यंजनों को भी प्रदर्शित करेगा। रूस इस मेला में भागीदार देश के रूप में शामिल होगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और दीर्घकालिक सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे। इस मेला में 2,400 से अधिक कंपनियां, 1.25 लाख आगंतुक और लगभग 4.5 लाख व्यापारिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

राजस्थान में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री दोपहर में बांसवाड़ा पहुंचेंगे, जहां केंद्र और राज्य सरकार की एक लाख 22 हजार 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.