Ambala, 28 September
अंबाला में दशहरा महोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले लगभग तैयार हो चुके हैं, जिन्हें दशहरे के एक दिन पहले दशहरा ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा। श्रीरामलीला कमेटी के प्रधान संजीव जिंदल के अनुसार, यह परंपरा अंबाला में कई वर्षों से चली आ रही है।
पुतले बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि पहले उनके बुजुर्ग यहां पुतले बनाते थे और अब वे पिछले 30 सालों से यह कार्य कर रहे हैं।दशहरा पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इससे पहले 10 दिनों तक रामलीला का मंचन होता है और 10वें दिन रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन बुराई पर अच्छाई की विजय हुई थी।
श्रीरामलीला कमेटी के प्रधान संजीव जिंदल का कहना है कि इस बार संस्था 180वां दशहरा महोत्सव मनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि पुतले बनाने के लिए विशेष कारीगरों को बाहर से बुलाया जाता है और आतिशबाजी भी बाहर से मंगवाई जाती है।वहीं, पुतले बना रहे कारीगरों ने बताया कि इन पुतलों को तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगता है और अंबाला आकर उन्हें बेहद अच्छा लगता है।