29 September, 2025
टीवी की मशहूर अदाकारा और बालिका वधू फेम अविका गौर अब दुल्हन बनने जा रही हैं। वे अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ 30 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। इस वक्त दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन का आनंद ले रहे हैं।
सबसे खास बात यह है कि अविका की शादी टीवी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा के सेट पर हो रही है। हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में भी शो के दौरान संपन्न हुईं।मेहंदी समारोह में बॉलीवुड की नामचीन सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने अविका के हाथों को सजाया। वीना नागदा को दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसी टॉप एक्ट्रेसेस और अंबानी परिवार की शादियों में मेहंदी रचाने का अनुभव है। इस बार वे विशेष रूप से अमेरिका से अविका की शादी में शामिल होने आईं।अंबानी परिवार की फेवरेट मानी जाने वाली वीना नागदा ने इससे पहले आकाश अंबानी-श्लोका मेहता और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के हाथों में भी मेहंदी रचाई थी। अब उन्होंने अविका गौर की शादी को भी अपनी कला से खास बना दिया है।