Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने शुरू किया पेपरलेस तहसील वर्क सिस्टम

हरियाणा। हरियाणा सरकार सोमवार से पूरे राज्य की तहसीलों में पेपरलेस वर्क सिस्टम शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से इस डिजिटल पहल का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री, निगरानी प्रणाली और व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा की शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री और राजस्व से जुड़ी सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से कागज़ रहित और पारदर्शी बनाना है।

मुख्य समारोह कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमंडल में होगा, जहां मुख्यमंत्री सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मंच साझा करेंगे। वहीं केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल जिले के उपमंडल में मुख्य अतिथि होंगे।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गुरुग्राम में कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) योजना एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। सिरसा में पूर्व मंत्री और हरियाणा लोकहित पार्टी अध्यक्ष गोपाल कांडा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

योजना के प्रमुख लाभ

पेपरलेस रजिस्ट्री से नागरिकों को तहसील या उप-रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी दस्तावेज़ पहले ही ऑनलाइन अपलोड और सत्यापित किए जा सकेंगे। रजिस्ट्री के दिन केवल मूल काग़ज़ लेकर दफ्तर आना होगा, जहां बायोमैट्रिक और हस्ताक्षर की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से आवेदन की स्थिति, फीस और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे समय, मेहनत और बिचौलियों पर होने वाला खर्च बचेगा और सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे।

नेताओं की ड्यूटी और सहभागिता

सोमवार को हर जिले और उपमंडल में मंत्री, सांसद और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रमुख शामिल होंगे:

  • ऊर्जा मंत्री अनिल विज (अंबाला कैंट)
  • विधायक पवन सैनी (नारायणगढ़)
  • पूर्व मंत्री असीम गोयल (अंबाला सिटी)
  • राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल (फरीदाबाद)
  • खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नगर (तिगांव)
  • विधायक मूलचंद शर्मा (बल्लबगढ़)
  • खेल मंत्री गौरव गौतम (पलवल)
  • उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह (बदशाहपुर)
  • विधायक मुकेश शर्मा (गुरुग्राम)
  • विधायक तेजपाल तंवर (सोहना)
  • लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा (हिसार)

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.