Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशान लोग सड़कों पर उतरे

Shimla, Sanju

 राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। सोमवार को शिमला नागरिक सभा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग उठाई कि शहरवासियों को इन आवारा जानवरों से जल्द राहत दिलाई जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, जनांदोलन की चेतावनी

नागरिक सभा के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने कहा कि शिमला में दिन-प्रतिदिन डॉग बाइट के मामले बढ़ रहे हैं और बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कुत्तों के लिए हट्स बनाए जाने चाहिए, ताकि धार्मिक आस्था के चलते यदि कोई व्यक्ति उन्हें भोजन कराना चाहे तो यह कार्य निर्धारित स्थान पर ही हो। खुले में रोटी खिलाने वालों पर कार्रवाई जरूरी है।ठाकुर ने बताया कि सोमवार को नगर निगम की मासिक बैठक में पार्षदों के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया जाएगा और पार्षदों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम ने समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं निकाला, तो नागरिक सभा लोगों के बीच जाकर इसे जनांदोलन का रूप देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.