नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा “I am Giorgia — My Roots, My Principles” के भारतीय संस्करण के लिए फॉरवर्ड लिखा है। यह किताब रूपा पब्लिकेशन्स द्वारा जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी।
देशभक्त और समकालीन नेता के रूप में तारीफ
पीएम मोदी ने इस आत्मकथा को मेलोनी की ‘मन की बात’ करार दिया और इसे लिखने का अवसर अपने लिए सम्मान बताया। उन्होंने मेलोनी को देशभक्त और बेहतरीन समकालीन नेता के रूप में सराहा।
11 साल के अनुभव से साझा की सीख
अपने 11 साल के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए मोदी ने फॉरवर्ड में लिखा कि इन वर्षों में दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात ने उन्हें यह सिखाया कि नेताओं की व्यक्तिगत यात्राएं कैसे विश्व स्तर पर बड़े संदेश देती हैं।
भारतीय पाठकों से जुड़ाव
पीएम मोदी ने कहा कि मेलोनी का जीवन और नेतृत्व शाश्वत सच्चाइयों की याद दिलाता है। उनका मानना है कि यह किताब भारतीय पाठकों को एक प्रेरणादायक और ताजगी भरी कहानी के रूप में पसंद आएगी।
सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक संवाद
मोदी ने मेलोनी की उस सोच की भी सराहना की, जिसमें वह सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करते हुए दुनिया से बराबरी का संवाद करने पर जोर देती हैं। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण भारत के मूल्यों के अनुरूप है।