Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीमेंट पर टैक्स से दाम बढ़े, जयराम बोले – कांग्रेस सरकार ने जनता का जीना किया मुश्किल

Shimla, Sanju

सीमेंट पर जीएसटी घटने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अतिरिक्त टैक्स लगाने से सीमेंट के दाम 6 रुपये प्रति बैग तक बढ़ गए हैं। इस मुद्दे पर अब सियासत भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दी, जिससे आम जनता को राहत मिली। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस सरकार ने सीमेंट पर कर लगाकर लोगों की जेब पर बोझ डाल दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला गरीब विरोधी है और प्रदेश सरकार को सीमेंट पर लगाया गया अतिरिक्त टैक्स तुरंत वापस लेना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार “बंद की सरकार” बन गई है, जिसने अब तक 2000 से ज्यादा संस्थान बंद कर दिए हैं। रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार हर विभाग में पद समाप्त कर रही है।उन्होंने कहा कि जनता आज महसूस कर रही है कि कांग्रेस को सत्ता में लाकर बड़ी भूल कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.