Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफ़े: महिलाओं को मिलेगा रोज़गार, पर्यटक चखेंगे देसी स्वाद

Hamirpur, Arvind 

ज़िला हमीरपुर के कैहडरू क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर जल्द ही ग्रामीण कैफ़े तैयार किया जाएगा। इस कैफ़े में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के हाथों से बने उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, वहीं पर्यटक और स्थानीय लोग यहां पर हिमाचली व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे। इसके लिए विशेष रेस्टोरेंट भी विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विस्तृत प्रपोज़ल जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक को भेजा गया है। प्रपोज़ल मंज़ूर होते ही धरोग पंचायत के कैहडरू गांव में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि शिमला–मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां उन्हें घर जैसा स्वादिष्ट खाना मिलेगा और साथ ही ग्रामीण उत्पाद खरीदने का अवसर भी।

महिलाओं के लिए अवसर

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत महिला समूहों के लिए वर्किंग शेड बनाए जाएंगे, जहां वे अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगी। इन उत्पादों की बिक्री के लिए कैफ़े में विशेष काउंटर की सुविधा भी रहेगी।

जिला में फिलहाल 2738 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे हज़ारों महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये समूह अचार, मुरब्बा, पपीते की बर्फी और स्थानीय हैंडीक्राफ्ट जैसे कई उत्पाद तैयार कर रहे हैं। कैहडरू में मल्टीपर्पज़ कैफ़ेटेरिया बनने से इन उत्पादों की बिक्री को और बढ़ावा मिलेगा।

डीसी अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रपोज़ल के मंज़ूर होने पर यह परियोजना न केवल महिलाओं को रोज़गार देगी बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सुविधाओं का नया केंद्र भी बनेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.