Facebook-f Youtube X-twitter

स्पीति घाटी को मिला यूनेस्को का बायोस्फीयर रिजर्व का दर्जा

Shimla, 29 September -लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी को यूनेस्को के मानव और बायोस्फीयर (MAB) कार्यक्रम के तहत देश के पहले शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व का दर्जा मिल गया है। यह मान्यता चीन के हांगझोउ में 26 से 28 सितम्बर, 2025 के बीच आयोजित 37वीं अंतरराष्ट्रीय समन्वय परिषद (MAB-ICC) की बैठक में प्रदान की गई। इसके साथ ही भारत के बायोस्फीयर रिजर्व की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने विकास और प्रकृति संरक्षण में संतुलन कायम रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने स्थानीय समुदायों की पारंपरिक पारिस्थितिकी संरक्षण की भूमिका की सराहना की।

स्पीति कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व लगभग 7,770 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जिसमें कोर ज़ोन (2,665 वर्ग किमी), बफर ज़ोन (3,977 वर्ग किमी) और ट्रांजिशन ज़ोन (1,128 वर्ग किमी) शामिल हैं। इसमें पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान, किब्बर वन्यजीव अभयारण्य, चंद्रताल आर्द्रभूमि और सरचू मैदान भी सम्मिलित हैं।

यह क्षेत्र 3,300 से 6,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और अपनी अनूठी शीत मरुस्थलीय पारिस्थितिकी के लिए प्रसिद्ध है। यहां 655 औषधीय जड़ी-बूटियों सहित 700 से अधिक वनस्पति प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा हिम तेंदुआ, तिब्बती भेड़िया, आइबेक्स, लाल लोमड़ी, हिमालयी स्नोकॉक और 800 से अधिक नीली भेड़ें इस क्षेत्र की जैव विविधता को विशिष्ट बनाती हैं।प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यजीव) अमिताभ गौतम ने कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल के ठंडे रेगिस्तान को वैश्विक संरक्षण मानचित्र पर स्थापित करेगी, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान को प्रोत्साहन देगी और जिम्मेदार इको-टूरिज्म के ज़रिए स्थानीय आजीविका को मज़बूती प्रदान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.