Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में नकली पनीर पर सीएम फ्लाइंग का छापा

गुरुग्राम | फर्रूखनगर में फूड सेफ्टी विभाग ने सीएम फ्लाइंग टीम के साथ मिलकर नकली पनीर की दुकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में टीम ने लगभग 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मिली सूचना के आधार पर की गई।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. रमेश चौहान के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि फर्रूखनगर क्षेत्र में नकली पनीर का बिक्री किया जा रहा है। इस पनीर को वाहनों के जरिए दुकानों तक पहुँचाया जा रहा था, जिससे लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया था।

इस कार्रवाई में टीम ने यादव डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। पकड़े गए पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसके अलावा प्रवीण डेयरी से 96 किलो संदिग्ध पनीर और खोया बरामद किया गया। दोनों जगह से जब्त सभी खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।

टीम ने पनीर सप्लाई करने वाली वाहनों की भी तलाशी ली और उसमें से संदिग्ध सैंपल जब्त कर लैब भेजे। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता पर कड़ा संदेश गया है और विभाग ने कहा है कि इस तरह की रेड्स नियमित रूप से जारी रहेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.