Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नैना देवी धाम में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ऊँची पहाड़ियों पर स्थित शक्तिपीठ श्री नैना देवी धाम में आज अष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में माता महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना चल रही है। भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए माँ नैना देवी के चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं।

अष्टमी पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हज़ारों श्रद्धालु नैना देवी मंदिर पहुँचे। भक्तों ने माता जी के प्राचीन हवनकुंड में आहुतियाँ डालीं और पारंपरिक ढंग से पूजन-अर्चन किया।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और मंदिर न्यास ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। एसडीएम धर्मपाल, जो मंदिर न्यास के अध्यक्ष और मेला अधिकारी भी हैं, ने बताया कि सभी तैयारियाँ पहले से ही पूरी कर ली गई थीं और भक्तों को कतारों के माध्यम से सुचारू ढंग से दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

मंदिर पुजारी नीलम शर्मा ने बताया कि अष्टमी के दिन माता महागौरी को कड़ाह प्रसाद का भोग लगाया जाता है। यह प्रसाद माता का सर्वप्रिय माना जाता है। साथ ही भक्त माता जी के हवनकुंड में आहुति देकर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 95 की मौत, 130 भारतीयों समेत 500 लापता

एजेंसी| काठमांडूनेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।नेपाल के आधकारि सूत्रों के अनुसार 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.