Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम  पर जयराम ठाकुर का वार…पीएम का अपमान बंद करें, सरकार चलानी है तो जिम्मेदारी निभाएँ

Shimla, Sanju 

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट पर अतिरिक्त कर को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह विदेश दौरे से लौटते ही केंद्र और भाजपा पर बरसे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1500 करोड़ की घोषणा के बावजूद एक पैसा राज्य को नहीं मिला।

इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखा पलटवार किया। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को नसीहत दी कि प्रधानमंत्री को गाली देना बंद करें। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि सब कुछ केंद्र को ही करना है तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने याद दिलाया कि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री आपदा के समय खुद प्रदेश आए, हालात का जायजा लिया और 1500 करोड़ की मदद का ऐलान किया।

जयराम ठाकुर ने सीएम पर कर्मचारियों से किए वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ओपीएस लागू करने का वादा सत्ता पाने के लिए किया गया था, लेकिन अब कर्मचारी सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन तक नहीं मिल रही। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के बेटे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का ज़िक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार के अपने लोग ही कांग्रेस को आइना दिखा रहे हैं।

जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष..मुख्यमंत्री का काम केवल केंद्र पर आरोप लगाना रह गया है। प्रधानमंत्री का अपमान करना बंद करें। अगर प्रदेश नहीं संभल रहा तो नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दें।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.