Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के नौ शहरों की प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी सड़क आधुनिकीकरण योजना पर काम शुरू कर रही है। बजट घोषणा के अनुसार, इस परियोजना के लिए 31 अक्टूबर तक सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे और अप्रैल 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।

योजना के पहले चरण में झज्जर जिले के बहादुरगढ़, कैथल के कलायत और राजौड़, करनाल के नीलोखेड़ी और तरौरी, पंचकूला, सोनीपत के गोहाना और यमुनानगर के रादौर को शामिल किया गया है। इन शहरों की प्रमुख सड़कों को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा।

दूसरे चरण में गुरुग्राम और फरीदाबाद की 100-100 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा, सभी नगर निगम क्षेत्रों में 50-50 किमी, नगर परिषदों में 10-10 किमी और नगर पालिकाओं में 5-5 किमी सड़कों का आधुनिकीकरण होगा। प्रारंभिक चरण में ही लगभग 1000 किलोमीटर सड़कों को राइट ऑफ वे (ROW) मानकों के तहत विकसित किया जाएगा।

परियोजना का क्रियान्वयन शहरी स्थानीय निकाय विभाग करेगा। योजना के तहत फुटपाथ, सजावटी स्ट्रीट लाइटें, सड़क किनारे भवनों की एकरूपता और शहरी सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन सड़कों का रखरखाव पहले लोक निर्माण विभाग के पास था, अब उनकी जिम्मेदारी भी निकाय विभाग को सौंपी गई है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बजट घोषणाओं पर गंभीरता से काम हो रहा है। इस परियोजना से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि शहरों को आधुनिक और आकर्षक रूप भी मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.