Facebook-f Youtube X-twitter

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लड़की की मां ने सेक्टर-51 महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला वर्तमान में वजीराबाद की झुग्गियों में रहती हैं। उनकी नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाला राखिबुल खान उर्फ सोनू ने बहला-फुसलाकर 25 सितंबर को अपने साथ ले गया। आरोपी ने करीब एक साल पहले लड़की से दोस्ती की थी और शादी का वादा किया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 137, 64(1) और पॉस्को एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच सेक्टर-40 थाना पुलिस को दूसरी शिकायत मिली है, जिसमें एक महिला ने बताया कि आरोपी चेतराम उर्फ अंकित ने 1 नवंबर 2024 को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने लगातार शोषण किया और अब शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64(2) और 69 के तहत केस दर्ज किया है।

दोनों ही मामलों की पुलिस जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.