Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी ने तोड़े नए रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सोने और चांदी के निवेशकों के लिए आज भी राहत की खबर नहीं आई है। फेस्टिव सीजन के चलते दोनों कीमती धातुएं लगातार उच्चतम स्तर पर पहुँच रही हैं, जिससे आम लोगों के लिए निवेश महंगा होता जा रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। MCX पर सोना ₹1,17,500 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी ₹1,43,640 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

दिल्ली में नए रिकॉर्ड स्तर पर सोना-चांदी

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी ने नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोना ₹500 की तेजी के साथ ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। सोमवार को सोने का भाव ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम रहा था।

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़ती रही और मंगलवार को यह ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुँच गया। इसके अलावा, चांदी की कीमत ₹500 बढ़कर ₹1,50,500 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुँच गई। सोमवार को चांदी का भाव ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम था।

विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च मांग और फेस्टिव सीजन का प्रभाव सोने-चांदी की कीमतों में इस तेजी का मुख्य कारण है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.