Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को दिए करोड़ों रुपये मुआवजा

हरियाणा  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता में राज्यवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए बाढ़ प्रभावितों और किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित 2386 लोगों को 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपये का मुआवजा सीधे खातों में ट्रांसफर किया गया है। इसमें 2371 घरों के नुकसान के लिए 4 करोड़ 67 लाख रुपये और 13 पशुओं की हानि के लिए मुआवजा शामिल है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खराब फसलों के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।

किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

  • ट्यूबवेल बिजली बिल स्थगित : जुलाई 2025 तक बकाया बिजली बिल अब दिसंबर 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं। किसान इन्हें जनवरी 2026 से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भर सकेंगे। इससे लगभग 7.10 लाख किसानों को राहत मिलेगी।
  • फसली ऋण वसूली स्थगित : जिन गांवों में 50% से अधिक फसलें नष्ट हुई हैं, वहां सहकारी समितियों से लिए गए खरीफ ऋण की वसूली रोकी जाएगी। साथ ही रबी फसल के लिए नए ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका लाभ लगभग 3 लाख किसानों को मिलेगा।

धान और बाजरे की खरीद

  • राज्य में 22 सितंबर से धान की खरीद शुरू की गई।
  • 30 सितंबर तक 5 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 3.58 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। किसानों के खातों में लगभग 109 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
  • बाजरे की खरीद 23 सितंबर से शुरू हुई। अब तक 187.30 मीट्रिक टन बाजरा सरकारी संस्थाओं और 4970 मीट्रिक टन व्यापारियों ने खरीदा।
  • किसानों को MSP 2775 रुपये प्रति क्विंटल की अदायगी सुनिश्चित की जाएगी। यदि व्यापारियों ने कम भाव पर खरीदा तो सरकार अंतर की राशि किसानों को देगी।

पंचायतों और नई योजनाओं को बढ़ावा

  • पंचायती राज संस्थाओं को 404 करोड़ 79 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई, जिससे 5719 पंचायतें, 144 पंचायत समितियां और 3 जिला परिषदें लाभान्वित होंगी।
  • पिछले चार सालों में पंचायती राज संस्थाओं को 3700 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए गए।
  • 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ और ‘लाडो लक्ष्मी ऐप’ लॉन्च किया गया।
  • 6 दिनों में 1.71 लाख से अधिक बेटियों ने पंजीकरण कराया। पहली किस्त 1 नवंबर को बैंक खातों में भेजी जाएगी।

अंत में, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ ही एक टोल-फ्री नंबर 18001802231 और हेल्पलाइन नंबर 01724880500 भी जारी किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.