Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकुला रामलीला: कुंभकर्ण, मेघनाथ वध संग दशहरे की तैयारी

पंचकुला। शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5 में चल रही आदर्श रामलीला के 45वें वर्ष के मंचन का ग्यारहवां दिवस रोमांच और भावनाओं से भरपूर रहा। मंगलवार रात बारिश के कारण अधूरी रह गई लीला को बुधवार को पूरा किया गया।

मंचन की शुरुआत श्रीराम द्वारा कुंभकर्ण वध से हुई। इसके बाद रावण ने मेघनाथ को युद्ध में भेजा, जहां लक्ष्मण ने उसे परास्त कर दिया। इसके उपरांत रावण ने अहिरावण को बुलाया, जिसने विभीषण का रूप धरकर राम-लक्ष्मण को बंदी बना लिया। लेकिन हनुमान जी समय पर पहुंचे और अहिरावण का वध किया।

इसके बाद रणचंडी ने रावण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रावण ने पीछे हटने से इंकार कर दिया। अंतिम दृश्य में राम और रावण का युद्ध दर्शाया गया, जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

मुख्य कलाकारों का शानदार अभिनय

राम की भूमिका सौरभ शर्मा ने निभाई, लक्ष्मण की राहुल चौहान और लविश अरोड़ा ने, रावण की भूमिका रोबिन सक्सेना ने, हनुमान की गौतम शर्मा ने, कुंभकर्ण की अभिजीत ने, मेघनाथ की शंकर दत्ता ने, अहिरावण की कृष्ण चौहान ने और विभीषण की भूमिका राजीव बांगा ने जीवंत कर दी।

दशहरे की तैयारियां

रामलीला समिति के श्री प्रदीप कंसल और अमित गोयल ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन पॉल्यूशन-फ्री पटाखों के साथ किया जाएगा। पंचकुला वासियों को इस भव्य आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.