Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पोस्टमार्टम ने बताई सच्चाई, पहले पत्नी की हत्या फिर आत्महत्या

गुड़गांव । सेक्टर-37 स्थित द मिलेनियम सिटी सोसाइटी में हुई पति-पत्नी की दर्दनाक घटना के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि मृतका स्वीटी शर्मा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि पति अजय कुमार के शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं थी। इससे साफ होता है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें अजय ने गुस्से में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की कार्रवाई

स्वीटी के भाई आकाश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, चार साल पहले हुई इस शादी में समय-समय पर विवाद होता रहा, हालांकि स्वीटी ने कभी इसकी जानकारी परिवार को नहीं दी।

आत्महत्या से पहले भेजा वीडियो

पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या के बाद अजय ने अपने एक दोस्त को वीडियो भेजा था। इसमें उसने स्वीकार किया कि गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी और अब आत्महत्या करने जा रहा है। दोस्त की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर स्वीटी का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला जबकि अजय का शव पंखे से लटका हुआ था।

विवाद की पृष्ठभूमि

पुलिस के अनुसार, स्वीटी बंगाली परिवार से थीं जबकि अजय प्रयागराज के कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते थे। शादी के बाद से स्वीटी का ससुराल में सामंजस्य नहीं बैठ पाया, जिससे घरेलू विवाद बढ़ते गए। दोनों ही आईटी कंपनी में इंजीनियर थे और अच्छी आय होने के बावजूद पारिवारिक तनाव इस दुखद घटना का कारण बना।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.