Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय मंत्री नायडू ने गुरुग्राम में पायलट ट्रेनिंग सेंटर का किया उद्घाटन

गुरुग्राम। एयर इंडिया और एयरबस ने गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया एविएशन ट्रेनिंग अकादमी में एडवांस पायलट ट्रेनिंग केंद्र स्थापित किया है। इस केंद्र में 5,000 से अधिक नए पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मंगलवार को इस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में एयरबस के वाणिज्यिक विमान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिश्चियन शेरर, एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कैंपबेल विल्सन, तथा टाटा समूह, एयर इंडिया और एयरबस के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ट्रेनिंग सेंटर की विशेषताएं

  • यह सेंटर 12,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
  • इसमें 10 पूर्ण उड़ान सिम्युलेटर, एडवांस क्लासरूम और ब्रीफिंग कक्ष शामिल हैं।
  • ट्रेनिंग केंद्र एयरबस A320 और A350 विमान परिवार के पायलटों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • पाठ्यक्रम को उच्चतम वैश्विक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने उद्घाटन के अवसर पर कहा, “एयर इंडिया के एविएशन ट्रेनिंग अकादमी में एयर इंडिया-एयरबस पायलट ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करना सम्मान की बात है। यह अवसर एयरबस बोर्ड के चेयरमैन रेने ओबरमैन और एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के साथ साझा कर पाना गर्व की बात है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.