Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना में नहर में डूबा 11 साल का बच्चा, मौत की खबर से हड़कंप

टोहाना  | टोहाना कस्बे में नहर में नहाने के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बलराज (पुत्र प्रहलाद) के रूप में हुई है।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, बलराज बुधवार को अपने मामा वीरू के घर टोहाना आया हुआ था। वह शहर के जैन समाधि अस्पताल के सामने से गुजरते हुए फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर नहर में नहाने गया। नहाते समय पैर फिसलने से बलराज नहर में डूब गया। उसे बचाने के लिए कुछ लोगों ने भी नहर में छलांग लगाई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

शव बरामद और अस्पताल ले जाया गया

करीब एक घंटे बाद गोसेवा दल की टीम ने बच्चे का शव नहर से बरामद किया। उसे तुरंत जैन समाधि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

स्थानीय निवासियों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बच्चों को नहर में नहाने से सख्ती से रोका जाए तो ऐसे हादसों को टाला जा सकता है, लेकिन प्रशासन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.