Facebook-f Youtube X-twitter

दिसंबर में समय पर होंगे पंचायत चुनाव..अगले कुछ दिनों में होगा रोस्टर जारी

Shimla, Sanju 

 हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव दिसंबर माह में समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 से 20 दिसंबर के बीच चुनाव प्रस्तावित हैं और चुनाव आयोग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। रोस्टर भी कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

संगठन न होने से कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा असर

ग्रामीण विकास मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते, ऐसे में कांग्रेस संगठन के अभाव का कोई असर चुनाव नतीजों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बड़ी बढ़त हासिल करेंगे और चुनाव में पार्टी का दबदबा रहेगा।

इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण स्वाद महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन और उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनका लाभ पर्यटक और स्थानीय लोग उठा सकते हैं।

महोत्सव 7 अक्तूबर तक चलेगा जिसमें कोदे के सिड्डू, काबडू माश के भल्ले, चोलाई की खीर और सेब की बर्फी सहित हिमाचल के विभिन्न पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.