Facebook-f Youtube X-twitter

विजयादशमी पर बारिश से बिगड़े जश्न, बंगाल-ओडिशा में अलर्ट

कोलकाता। दुर्गा पूजा के अंतिम दिन विजयादशमी पर जहां लोग उत्सव मनाने के लिए उत्सुक थे, वहीं गुरुवार को हुई बारिश ने उनके उत्साह पर पानी फेर दिया। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिला।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह प्रणाली गुरुवार रात तक ओडिशा के गोपालपुर और पारादीप के बीच तट को पार कर सकती है। इसके चलते शुक्रवार सुबह तक कोलकाता और हावड़ा समेत दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेंटीमीटर) की संभावना है।

विभाग ने बताया कि बीरभूम, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्धमान सहित कई जिलों में शुक्रवार से रविवार तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

तेज हवाओं के कारण मछुआरों को शुक्रवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बंगाल तट के आसपास हवाएं 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश समुद्री पर्यटन स्थल दीघा में 102 मिमी दर्ज की गई। वहीं, सागर द्वीप (90 मिमी), कोंटाई (70 मिमी) और बशीरहाट (70 मिमी) में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.