Facebook-f Youtube X-twitter

मनुष्य-प्राणी सहअस्तित्व के संदेश के साथ वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Chandigarh, 3 October

वन एवं वन्यजीव विभाग, चंडीगढ़ द्वारा 3 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय “मनुष्य-प्राणी सहअस्तित्व” है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत विभाग के वार्षिक ट्रेकिंग आयोजन से हुई, जिसका शुभारंभ यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव मंदिप सिंह ब्रार (आईएएस) ने किया। इस अवसर पर सौरभ कुमार (आईएफएस), मुख्य वन संरक्षकअनुप कुमार सोनी (आईएफएस), वन संरक्षक, तथा नवनीत कुमार श्रीवास्तव (आईएफएस), उप वन संरक्षक (मुख्यालय/वन्यजीव) भी मौजूद रहे।

इस ट्रेकिंग कार्यक्रम के साथ सुखना वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुरी को नागरिकों के लिए पुनः खोल दिया गया, जो मानसून के कारण चार महीने तक बंद रहती है। ट्रेक नपाली से कांसल लॉग हट तक आयोजित हुआ, जिसकी लंबाई लगभग 10 किलोमीटर रही। इसमें प्रतिभागियों ने तीन पहाड़ियों को पार किया, जिनकी ऊँचाई लगभग 1500 फीट तक है।करीब 209 प्रतिभागियों ने ट्रेक में हिस्सा लिया, जिनमें स्कूली छात्र, आमजन और वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.