Facebook-f Youtube X-twitter

4 अक्टूबर: बैंक खुले या बंद? अक्टूबर 2025 की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। बैंक हॉलिडेज को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। आज 4 अक्टूबर, शनिवार है। आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के कुछ शनिवार बैंकों के लिए छुट्टी के दिन होते हैं। अगर आप शनिवार को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List 2025) चेक कर लेना जरूरी है।

क्या आज बैंक खुलेंगे?

आज महीने का पहला शनिवार है, इसलिए देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई का नियम कहता है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं।

अक्टूबर 2025 में आने वाले बैंक हॉलिडेज:

  • 4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा के कारण सिक्किम में बैंक बंद।
  • 6 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा के कारण त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद।
  • 7 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
  • 10 अक्टूबर – करवा चौथ के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
  • 18 अक्टूबर – काटी बिह के कारण असम में बैंक बंद।
  • 20 अक्टूबर – दिवाली के कारण देशभर के बैंक बंद।
  • 21 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा के कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद।
  • 27 अक्टूबर – छठ पूजा के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद।
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद।

बैंक बंद होने पर काम कैसे करें?

अगर बैंक बंद हो, तो भी कई जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन पूरे किए जा सकते हैं। आप बिना चेक दिए किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से कई सर्विसेज का उपयोग कर सकते हैं। कैश निकासी के लिए नज़दीकी एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेट्रो शहरों में सामान्यत: तीन ट्रांजैक्शन तक एटीएम फ्री रहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.