Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में खूनी विवाद : झगड़े के बाद शख्स की बेरहमी से हत्या

करनाल  | करनाल के पुराने बस स्टैंड के पीछे एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शेर सिंह नामक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खाना खाते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि कुछ समय पहले किसी व्यक्ति पर हमला होने की सूचना मिली थी। इससे पहले कि पुलिस पहुंचती, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि खाने-पीने के दौरान आपसी झगड़ा हुआ था। फिलहाल आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

पत्नी का बयान : “मेरे पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी”

मृतक की पत्नी मीरा ने बताया कि घटना के समय उनके पति घर के बाहर थे। अचानक वे जमीन पर गिर पड़े, और जब उन्होंने पास जाकर देखा तो शेर सिंह खून से लथपथ थे। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मीरा ने बताया कि उनका परिवार पुराने बस स्टैंड के पीछे झुग्गियों में रहता है और पति दिहाड़ी मजदूरी करते थे। उन्होंने कहा कि शेर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह घटना पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.