Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोक्यो पहुंचे CM सैनी, विदेशी निवेश से हरियाणा को नई रफ्तार

हरियाणा  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। सोमवार से शुरू हुई इस यात्रा के पहले दिन सीएम सैनी टोक्यो के प्रसिद्ध और प्राचीन सेंसोजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की।

जापान पहुंचने के बाद सीएम सैनी ने हरियाणा प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर जापान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने जापान के विदेश राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, निवेश और सांस्कृतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही सीएम सैनी ने जापान सरकार को हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026 में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री सैनी का यह दौरा 6 से 8 अक्टूबर तक टोक्यो और ओसाका में जारी रहेगा। इस दौरान वे कई उच्च स्तरीय बैठकों, निवेशक सत्रों और उद्योगिक रोडशो में हिस्सा लेंगे।

सीएम सैनी का जापान दौरा कार्यक्रम

6 अक्टूबर:

सीएम टोक्यो में जापान के विदेश मंत्रालय और अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वे मियाजी ताकुमा और उद्योग राज्य मंत्री कोगा यूइचिरो के साथ द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जेईटीआरओ, डेंसो, सुमितोमो, निसिन फूड्स व टोप्पन जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

7 अक्टूबर:

सीएम शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) से ओसाका रवाना होंगे, जहां वे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हरियाणा स्टेट जोन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे जापानी मेयरों और उद्योगपतियों के साथ निवेश बैठकें करेंगे तथा हरियाणा के औद्योगिक अवसरों को प्रस्तुत करेंगे।

8 अक्टूबर:

सीएम सैनी सुजुकी और कुबोटा संयंत्रों का दौरा करेंगे और ओसाका प्रिफेक्चर के गवर्नर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हरियाणा को वैश्विक औद्योगिक साझेदारी और विदेशी निवेश के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.