Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक: छात्र संगठन की बैठक में उभरा विवाद, हिरासत

रोहतक, हरियाणा। महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के दिशा छात्र संगठन ने रविवार शाम मानसरोवर पार्क में एक बैठक आयोजित की, जिसमें संगठन ने अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा की।

इस दौरान मौके पर पहुँचे विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने दिशा संगठन पर फलस्तीन समर्थक नारेबाजी और अराजकता फैलाने के आरोप लगाए। हिंदू संगठनों ने इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधि करार देते हुए दावा किया कि इस तरह की घटनाओं से समाज में भ्रम फैलता है।

दो युवतियों समेत छह छात्र हिरासत में

विवाद की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दो युवतियों समेत छह छात्रों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पार्क में कुछ युवकों के इकट्ठा होने और संभावित नारेबाजी की सूचना मिली थी। पूछताछ के बाद सभी छात्रों को शाम तक छोड़ दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे कुछ छात्रों ने फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन की तैयारी की थी। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी।

हिंदू संगठनों का विरोध और ज्ञापन

महामंडलेश्वर अनभूतानंद और बाबा सुखा शाह ने घटना की निंदा की और कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

पुलिस का आधिकारिक बयान

सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि पार्क में कुछ युवक मौजूद हैं और हिंदू संगठनों ने उन पर देशविरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया। मौके पर कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।”

मौके पर मौजूद प्रमुख लोग

विकास मिश्रा, अमित कुमार, सौरव, सरला देवी, सुषमा, प्रिंस, नरेश, कमल, प्रिंस दुआ, पंकज सपड़ा, महेंद्र अग्रवाल, गुलशन निझावन सहित कई स्थानीय नागरिक मौके पर मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.