लुधियाना। रविवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह 5 बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके बाद वर्षा शुरू हो गई। बारिश लगभग 7 बजे तक रुक-रुककर जारी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 4.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
आगामी 48 घंटे में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में वर्षा की प्रबल संभावना जताई है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वानुमान के अनुसार 7 अक्टूबर तक पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
- हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
- कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।
- 8 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
किसानों की चिंता बढ़ी
बारिश की संभावना के कारण किसानों में चिंता बढ़ गई है।
- यदि भारी वर्षा होती है, तो धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
- मंडियों में पहुंची धान की फसल भी भीग रही है, जिसे बाद में सुखाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।