Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयपुर एसएमएस अस्पताल में भीषण आग, ICU में 6 की मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग ने 6 मरीजों की जान ले ली, जबकि कई अन्य मरीज झुलस गए या गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा रविवार रात करीब 12:30 बजे ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल स्थित ICU में हुआ, जब अधिकतर मरीज वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि हादसे के समय ICU और सेमी-ICU में 18 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 11 मरीज उसी वार्ड में थे जहाँ आग लगी।

धुएं और जहरीली गैसों के फैलने से स्थिति गंभीर हो गई। कई मरीज पहले से गंभीर या कोमा में थे, जिससे वे समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे सके।

6 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ, सुरक्षा कर्मी और परिजन मरीजों को बाहर निकालने में जुट गए।

दमकल विभाग की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सभी 18 मरीजों को सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया, जिनमें 5 की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल स्टाफ और परिजनों में से कई लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत हुई, जिनका इलाज वहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात में ही अस्पताल पहुंचे और स्थिति का मौके पर जायजा लिया।

सीएम ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।”

उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

हाई-लेवल जांच के आदेश, सुरक्षा सिस्टम की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, फायर अलार्म और आपातकालीन प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि ICU का फायर डिटेक्टर सिस्टम बंद था और आपातकालीन निकासी मार्गों में अवरोध थे, जिसके कारण मरीजों को बाहर निकालने में देरी हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.