Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुनर्मूल्यांकन में पास छात्रों की री-अपीयर फीस लौटाएगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी

Mandi,Dharamveer

 सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने पुनर्मूल्यांकन में पास होने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी छात्रों की री-अपीयर परीक्षा फीस वापस की जाएगी।

कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत छात्रों का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जबकि शेष 10 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं तीसरे मूल्यांकनकर्ता के पास भेजी गई हैं, जिनका परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा।कुलपति ने बताया कि लगभग 700 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी कॉपियां फिलहाल तीसरे मूल्यांकन में हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुनर्मूल्यांकन में पास होने वाले छात्रों की री-अपीयर फीस विश्वविद्यालय द्वारा पूर्णतः लौटाई जाएगी।यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ छात्रों में यह आशंका थी कि पुनर्मूल्यांकन में पास होने के बावजूद उनकी री-अपीयर फीस वापस नहीं की जाएगी। इसी मुद्दे पर कुछ विद्यार्थियों ने हाल ही में कुलपति से मुलाकात भी की थी।

प्रो. ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी –विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हित में पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। पुनर्मूल्यांकन में सफल छात्रों की री-अपीयर फीस निश्चित रूप से वापस की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में...

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत

summer express ,फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर गांव आलमपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-41बी निवासी धर्मवीर सिंह (70) और उनकी पत्नी शशि बाला (69) के रूप में हुई है।...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह करीब 4:30 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि चालक...

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी, 415 क्विंटल गेहूं कम मिला

summer express , फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सरकारी राशन की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास स्थित राशन डिपो पर औचक निरीक्षण किया। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल गेहूं...

सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल है पलवल शहर: अनूप पाराशर

summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। पलवल शहर की खराब सफाई व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.