Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में 69वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि

दिल्ली | भारतीय योग संस्थान ने दिल्ली के क्षत्र साल स्टेडियम में 69वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित रहीं। समारोह में योग के महत्व को बढ़ावा देने के लिए योगाभ्यास, ध्यान सत्र और योग संबंधित सेमिनार आयोजित किए गए।

भारतीय योग संस्थान पूरे विश्व में 4,500 से अधिक निशुल्क योग साधना केंद्र संचालित कर रहा है, जो प्रतिदिन लाखों लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। संस्थान किसी भी प्रकार का दान स्वीकार नहीं करता और जन-जन की सेवा में निष्ठा और निष्काम भाव से जुटा हुआ है।

विशेष रूप से नोएडा में लगभग 150 योग साधना केंद्र सक्रिय हैं, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार योग का अभ्यास कर सकता है। संस्थान की यह पहल “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना को साकार करते हुए समाज में स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि का संदेश फैलाती है।

भारतीय योग संस्थान का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास को भी प्राथमिकता देता है। इस योग दिवस पर सभी उपस्थित लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और इसके लाभ अपनाने की प्रेरणा मिली। संस्थान भविष्य में भी निशुल्क सेवाओं के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.