मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड कार्यालय के अनुसार, यह परिणाम अगस्त 2025 में आयोजित कंपार्टमेंट/री-एपीयर, अतिरिक्त विषय और ओपन स्कूल (ब्लॉक-2) परीक्षाओं का है।
विद्यार्थी अपने परिणाम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in और India Results पर जाकर देख सकते हैं।