Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। वहीं कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी हो सकती है।

सोमवार को भी बदला रहा मौसम

एक दिन पहले सोमवार को भी राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहा। फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई।

हिसार में तापमान 12 डिग्री गिरा

लगातार बारिश के कारण हिसार में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 12 डिग्री कम है। तापमान गिरने से लोगों ने ठंडक का अहसास किया।

वैज्ञानिकों ने बताई वजह

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से नमी भरी हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रही हैं।

इन मौसमी परिस्थितियों के कारण 7 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे 8 अक्टूबर से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट, तापमान 45°C पार जाने की आशंका

Summer express, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और कई जगह पारा 45 डिग्री सेल्सियस से...

अमृतसर हत्याकांड के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन की ‘कलम छोड़’ हड़ताल

Summer express, फतेहगढ़ साहिब | अमृतसर में वकील के पिता की हत्या के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पूर्ण रूप से ‘कलम छोड़’ आंदोलन किया। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अदालत परिसर में प्रदर्शन किया और घटना पर गहरा रोष जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप...

सोनीपत में जनगणना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 30 अप्रैल तक डिजिटल गणना जरूरी

Summer express,सोनीपत | सोनीपत में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त नेहा सिंह ने साफ कर दिया है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तीन साल तक की जेल व जुर्माने की...

अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी : नारनौल हरियाणा का सबसे गर्म शहर,  तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका

Summer Express,नारनौल । महेंद्रगढ़ जिले में गर्मी ने समय से पहले ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को नारनौल पूरे हरियाणा में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से काफी अधिक है और संकेत दे रहा है कि इस बार गर्मी का असर समय...

मिडिल ईस्ट संकट में बड़ा कूटनीतिक मोड़, अमेरिका-ईरान पाकिस्तान में बातचीत को तैयार

Summer express, अमेरिका  | मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब एक निर्णायक कूटनीतिक मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में बातचीत की तैयारी चल रही है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब क्षेत्र में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.