Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम नायब सैनी के जापान दौरे में 6 बड़े समझौते

टोक्यो/चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पहले ही दिन छह महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के तहत हरियाणा में करीब 1,185 करोड़ रुपये का निवेश और 13,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह समझौते उद्योग, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और हरियाणा को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम हैं।

मुख्यमंत्री सैनी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने एआईएसआईएन, एयर वाटर, टैसी, नम्बू, डेंसो, सोजित्ज, निसिन, कवाकिन और टोप्पान जैसी प्रमुख जापानी कंपनियों से मुलाकात की। बातचीत के बाद छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री ने इन बैठकों में हरियाणा-जापान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और छोटे एवं मध्यम उद्यमों (SMEs) के बीच साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

शिमाने प्रीफेक्चर के साथ गहराया औद्योगिक सहयोग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मरूयामा से मुलाकात की और प्रौद्योगिकी, नवाचार और संयुक्त उद्यमों की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने टोक्यो में आयोजित “हरियाणा–शिमाने प्रीफेक्चर रोडशो” में भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारत और जापान के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिश्ते परस्पर विश्वास और नवाचार की नींव पर आधारित हैं। हरियाणा और शिमाने, दोनों प्रदेश परंपरा, गुणवत्ता और नवाचार के प्रतीक हैं।” उन्होंने बताया कि मारुति सुजुकी से शुरू हुआ औद्योगिक रिश्ता अब नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में जापान को आमंत्रण

मुख्यमंत्री सैनी ने जापान के विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा से मुलाकात कर उन्हें अप्रैल 2026 में प्रस्तावित “हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” में पार्टनर कंट्री के रूप में भागीदारी के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री कोगा यूइचिरो से भी मुलाकात की और निवेश सहयोग पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग विभाग के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, विदेश सहयोग विभाग की सचिव अमनीत पी. कुमार, और HSIIDC के प्रबंध निदेशक यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जापानी कंपनियों से निवेश को लेकर चर्चाएं

दौरे के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने जापान की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टीडीके कॉर्पोरेशन के साथ बैठक की। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लिथियम-आयन बैटरी विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

टीडीके की सहायक कंपनी एटीएल बैटरी हरियाणा में देश का सबसे बड़ा लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कंपनी को राज्य की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नीति की जानकारी दी और बताया कि हरियाणा सरकार ने उद्योगों के लिए सिंगल-विंडो अनुमोदन प्रणाली लागू की है ताकि निवेशकों को सभी आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र मिल सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.