Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन

चंडीगढ़ | मध्य प्रदेश में कथित मिलावटी कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार ने इस सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय पंजाब के खाद्य एवं औषध प्रशासन (FDA) द्वारा सोमवार को जारी आदेश में लिया गया।

आदेश में कहा गया है कि इस सिरप का बैच नंबर SR-13, जिसे श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स, बैंगलोर हाईवे, सुंगुवरचत्रम (मथुरा) और कांचीपुरम द्वारा निर्मित किया गया था, मानक गुणवत्ता का नहीं पाया गया। जांच में इस दवा में 46.28 प्रतिशत डायथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है।

प्रभावित संस्थाओं के लिए निर्देश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पंजाब में सभी खुदरा विक्रेता, वितरक, पंजीकृत चिकित्सक, अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा संस्थान इस सिरप को न खरीदें, न बेचें और न उपयोग करें।

यदि राज्य में इस सिरप का कोई भंडार मौजूद है, तो उसकी जानकारी FDA औषध शाखा को तुरंत दी जानी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग

नयी दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई मौतों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। अधिवक्ता विशाल तिवारी ने याचिका में CBI जांच और औषधि सुरक्षा तंत्र में सुधार की मांग की है।

याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति का गठन कर मामले की निगरानी की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

Summer express/अंबाला -:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,चाचा-भतीजे की मौत

Summer express/मोनिका रावत, पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर...

20 सितंबर को सेक्टर-17 में नशे के खिलाफ जुटेंगे हजारों युवा, Gen Z संभालेगा मोर्चा

Summer express/मोनिका रावत/चंडीगढ़। युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने और समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 20 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 प्लाजा में “Gen Z Against Drugs” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है, लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं...

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत, जनभागीदारी से मिलेगी सफलता: जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।जयराम ठाकुर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.