Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आइआइटी मंडी को रोजगार और उद्यमिता उत्कृष्टता के लिए मिला यह सम्मान

मंडी  | आइआइटी मंडी को यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। पिछले कल दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी ने आइआइटी मंडी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा को यह अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। बता दें कि आइआइटी मंडी ने हिमालय क्षेत्र में 400 स्टार्टअप्स को शुरू किया, नई खोज के सहारे रोजगार सृजन और उद्यमिता में बेहतर काम किया है और अभी भी कर रहा है।

आइआइटी मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि यह सम्मान पूरे आइआइटी के लिए गर्व का क्षण है। यह संस्थान की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत नवाचार और उद्यमिता की एक सशक्त संस्कृति का निर्माण किया जा रहा है। इस खोज से राष्ट्र की प्रगति को गति मिल रही है। उन्होंने इस उपलब्धि को आइआइटी के सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि निष्ठा और रचनात्मकता ने आइआइटी मंडी को एक वास्तव में परिवर्तनकारी संस्थान बनाया है। अनुसंधान के व्यावहारिक उपयोग, नवाचार प्रधान पाठ्यक्रम और रणनीतिक उद्योग साझेदारी पर बल देते हुए, आइआइटी मंडी ऐसे पेशेवरों और नवोन्मेषकों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा

Summer express , नई दिल्ली। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस का एक यात्री विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान एयरपोर्ट पर लगे विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गई। राहत की...

पठानकोट में बेटे से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, 80 फीसदी झुलसी

Summer express , पठानकोट । पठानकोट शहर में एक महिला के खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस घटना में वह करीब 80 फीसदी झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल...

महावीर पार्क के तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत

Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर) | अंबाला शहर के महावीर पार्क स्थित तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद राम...
Summer Express - हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले

करनाल के एसपी बदले, हरियाणा में 30 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों का फेरबदल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। करनाल में पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवादों में रहे एसपी नरेंद्र बिजारणियां को करनाल से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नियुक्त किया गया है। वहीं,...

अवैध हड़ताल पर सख्ती: पानीपत दमकल कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

Summer express, पानीपत। बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कथित रूप से अवैध हड़ताल में शामिल होने के मामले में हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने पानीपत दमकल केंद्र में पालिका रोल पर कार्यरत अग्निशामक एवं दमकल चालक रणबीर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.